फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की भीड़ से चौतरफा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। धनतेरस पर शनिवार को सुबह से ही शहर के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और गृह सज्जा की दुकानों पर ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। त्योहारी खरीदारी के उत्साह ने जहां बाजारों को गुलजार कर दिया तो वहीं सड़कों पर जाम की स्थिति भी गंभीर होती चली गई। माल रोड, बिरहाना रोड, पी-रोड, सीसामऊ, कल्याणपुर, बर्रा, नौबस्ता और स्वरूपनगर जैसे प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए आए लोगों के वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और भीड़भाड़ से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के साथ डायवर्जन लागू किया था। कई जगह बैरिकेडिंग हटाकर रास्ते डायवर्ट किए गए ताकि जाम कम हो सके। बावजूद इसके शाम होते-होते स्थिति तब और बिगड़ गई जब दफ्तरों से लौटने वाले लोगों और खरीदारी के लिए निकले परिवारों की भीड़ एक साथ सड़कों पर आ गई। कई जगह दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पैदल चलने वालों को भी जगह-जगह रुकना पड़ा।
शहर के प्रमुख चौराहों जैसे चावला मार्केट, नंदलाल, फूलबाग, परेड, नरोना चौराहा और कल्याणपुर इलाके में ट्रैफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। जाम में फंसे वाहन चालक परेशान नजर आए। लोगों ने जाम से बचने के लिए गलियों का रुख किया तो वहां पहले से खड़ी खरीदारों की गाड़ियों ने और फंसा दिया। धनतेरस पर बाजारों की रौनक ने त्योहार की खुशियों में चार चांद लगा दिए। हालांकि, जाम ने लोगों की खरीदारी का मजा जरूर किरकिरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें