फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और योगी सिरिंज लगाकर जनता का खून चूस रहे- ओमप्रकाश राजभर

Sun, 24 Nov 2019 07:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनसभा में बोले पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोदी और योगी सिरिंज लगाकर जनता का खून चूस रहे हैं। जनता का धन दोगुना करने के बजाय यूरिया, डीएपी पर रकम बढ़ाकर सरकार की आय दोगुनी की जा रही है। रविवार को जनता इंटर कॉलेज में आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनसभा में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यह बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने बेरोजगारी, भुखमरी, सड़क पर घूम रहे अन्ना पशुओं का हवाला लेकर मोदी व योगी सरकार पर तंज कसा। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सवा सौ सीट हमने दीं, तब जाकर योगी कुर्सी पर बैठे, वह ये न भूलें। मंत्री पद से इस्तीफे के समय योगी ने सात बार जांच करवाई लेकिन हासिल कुछ न कर सके।

राष्ट्रीय प्रमुख सचिव अरविंद राजभर ने कहा कि आज सरकारी मास्टर, डॉक्टर, बीडीओ, डीएम, एसडीएम के बच्चे कान्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं। उन्हें सरकारी विद्यालयों पर आखिर भरोसा क्यों नहीं है।
विज्ञापन


मंच का संचालन कर प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने कहा कि जनता भुखमरी की कगार पर है लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश स्तरीय नेताओं में अरुण राजभर, महेंद्र राजभर, राधिका पटेल, राजमति निषाद, उमाकांत कश्यप, राममूर्ति अर्कवंशी, जिलाध्यक्ष धर्मसिंह अर्कवंशी, ठाकुर प्रसाद अर्कवंशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें