फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसई नावर निवासी विपिन कुमार (25) ने रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर के पीछे पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीणों के बताने पर परिजन पहुंचे और युवक को सीएचसी सरसई नावर ले गए। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी में डॉक्टर न होने पर परिजनों वहां तोड़फोड़ भी की थी। किसी तरह ग्रामीणों के समझाने पर परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विपिन की एक वर्ष पहले शादी हुई थी और वह 12 भाई-बहनों में छठवें नंबर का था। थानाध्यक्ष ऊसराहार प्रभारी गीतम सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें