कानपुर। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के टीवी शो इंडिया के टॉप 1% में बर्रा निवासी ओमेंद्र वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 लाख रुपये की राशि जीती। चार अक्तूबर को प्रसारित एपिसोड में ओमेंद्र ने सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और सूझबूझ का परिचय देते हुए सवालों के सही जवाब दिए और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार, दोस्तों और परिचितों में खुशी का माहौल है। ओमेंद्र के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय टेलीविजन के मंच पर कानपुर का प्रतिनिधित्व किया। ओमेंद्र ने कहा कि इस मंच तक पहुंचना उनके लिए गर्व की बात है। 10 लाख रुपये की जीत उनकी मेहनत और तैयारी का यादगार परिणाम है।