जेके वेलफेयर मैदान में ओम जन सेवा संस्थान की ओर से आयोजित शिव पार्वती सामूहिक विवाह में 11 जोड
- फोटो : संवाद
कानपुर। ओम जन सेवा संस्थान की ओर से रविवार को जाजमऊ स्थित जेके कॉलोनी वेलफेयर सेंटर में सर्वजातीय शिव-पार्वती सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। यहां 11 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे। समारोह का मुख्य आकर्षण दूल्हों की बारात रही। ग्रेटर कैलाश स्थित पंचवटी लॉन से 11 दूल्हों की बरात बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ निकली। संस्था की ओर से सभी नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान उपहार में दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, संस्था अध्यक्ष शिवदेवी अग्रहरि सीमा, शैलेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। (संवाद)