कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को हुए मुकाबलों में ओलंपिक रजिस्टर्ड ने केडीएमए को दो विकेट से और ग्रेजुएट क्लब ने भारत क्रिकेट क्लब को 188 रन से हराया। तीसरे मैच में सोनेट क्लब ने बीसीए को नौ विकेट से और चौथे मैच में यशराज क्लब ने बीवीएस को 95 रन से हराया।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर हुए पहले मैच में केडीएमए ने 40 ओवर में सात विकेट पर 306 रन बनाए। टीम से आदर्श सिंह ने 89, सुधांशु चौरसिया ने 80 व कप्तान सतनाम सिंह ने 63 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य दीक्षित ने चार, जुबैन अंसारी ने दो, यश ने एक विकेट लिया। वहीं ओलंपिक रजिस्टर्ड ने 39.3 ओवर में आठ विकेट पर 311 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम से शिवेंद्र ने 68, आशीष ने 63, प्रबल ने 53 और राधेश्याम ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में सौरभ सिंह ने चार, अभिनव ने दो व नक्षत्र ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य दीक्षित चुने गए।
श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर हुए दूसरे मैच में ग्रेजुएट क्लब ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 311 रन बनाए। टीम से बिलाल फिरोज ने 118 और अनमोल यादव ने 128 रन जोड़े। गेंदबाजी में मनु सिंह ने चार विकेट लिए। वहीं भारत क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25.2 ओवर में 123 रन पर आउट हो गई। टीम से मनु सिंह ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम शुक्ला ने चार, आदर्श ने तीन, युवराज ने दो और बिलाल फिरोज ने एक विकेट लिया। बिलाल फिरोज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान पर हुए तीसरे मैच में बीसीए टीम ने 36 ओवर में नौ विकेट पर 193 रन बनाए। टीम से शिवांश शर्मा ने 44, प्रीत भाटी ने 35 व बृजेश कुमार राय ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में दीपांशु ने तीन, अंश राय, अव्यक्त ने दो-दो विकेट झटके। वहीं सोनेट क्लब ने 34.5 ओवर में एक विकेट पर 196 रन बनाकर मैच जीता। टीम से आर्यन सिंह ने 119 और सूर्यांश सिंह ने 52 रन बनाए। गेंदबाजी में अक्षत ने एकमात्र विकेट लिया।
पनकी के रामलखन भट्ट मैदान पर हुए चौथे मैच में यशराज क्लब ने 40 ओवर में दो विकेट पर 246 रन बनाए। टीम से आर्यन सिंह ने 124 और आर्यमान ने 62 रन बनाए। गेंदबाजी में शोभित और सुमित ने एक-एक विकेट लिया। वहीं बीवीएस की पूरी टीम 34 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। टीम से शोभित ने 41, सुमित ने 34 व आदित्य ने 32 रन बनाए तो गेंदबाजी में मनन ने चार व समीर ने तीन को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच आर्यन सिंह को चुना गया।