फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डिप्लोमा के पुराने कोर्स पर लग सकता है ताला, एआई-एमएल से अपडेट होंगे पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। तकनीकी शिक्षा को औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए प्रदेश के पॉलिटेक्निक और तकनीकी संस्थानों में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में बदलाव की तैयारी है। जिन पाठ्यक्रमों की उद्योगों में मांग घट रही है उन्हें बंद किया जा सकता है। वहीं उपयोगी पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) जैसी नई तकनीकों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने एचबीटीयू के कुलपति प्रो. समशेर की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन



कमेटी में शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक एफआर खान, एआईटीडी की निदेशक प्रो. रचना अस्थाना, डॉ. मनीष राजपूत, प्रो. अरुण तिवारी, पीएस आर्य, राम लौटन वर्मा, डॉ. नीरज सचान और गरिमा सिंह को शामिल किया गया है। कमेटी प्रदेश के तकनीकी संस्थानों और पॉलिटेक्निक में संचालित 50 से अधिक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की समीक्षा करेगी। इनमें करीब आधे कोर्स की औद्योगिक मांग लगातार घट रही है।

कमेटी को तीन महीने में रिपोर्ट देनी है। इसमें पाठ्यक्रमों की उपयोगिता, औद्योगिक जरूरतों और रोजगार की संभावनाओं के आधार पर बदलाव सुझाए जाएंगे। कमेटी अपनी संस्तुतियां शासन को सौंपेगी जिसके आधार पर पाठ्यक्रम में संशोधन कर नए सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें