फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। झींझक रेलवे फाटक के पास शनिवार की शाम रेल ट्रैक पार करते समय डाउन की स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

झींझक कस्बे के सम्राट अशोक नगर की रहने वाली गोमती देवी (90) शनिवार शाम को किसी काम से रेलवे फाटक पार जा रही थी। वह जैसे ही खंभा नंबर 1080-36 के सामने डाउन रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी अधिकारी स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई।
स्टेशन अधीक्षक झींझक वेदप्रकाश की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतका के पौत्र गुंजन से बताया कि दादी किसी काम से रेलवे लाइन पार जा रही थी। तभी हादसा हो गया। चौकी प्रभारी जीआरपी झींझक राकेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें