फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: वृद्धा ने फांसी लगाकर दी जान, दो माह पूर्व बहू की मौत पर मायके वालों ने बनाया था आरोपी

Wed, 31 Mar 2021 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जालौन जिले के महेवा में वृद्धा ने घर के अंदर फंदे से झूलकर जान दे दी। मृतका बहू की हत्या में आरोपी थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया निवासी धन सिंह की पत्नी मुन्नी देवी (65) ने बुधवार की सुबह घर के कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को परिजनों ने बताया कि मुन्नी देवी का बेटा सुशील चौधरी झींझक कानपुर देहात में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। उसकी पत्नी वंदना (30) ने बीती 19 फरवरी को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी।

इस पर वंदना के पिता शिवशंकर निवासी चुर्खी उरई ने पति सुशील, सास मुन्नी देवी, भांजी मंदाकिनी, जेठ संतोष चौधरी पर दहेज की मांग का आरोप लगाकर पुत्री का उत्पीड़न किए जाने व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसी को लेकर मुन्नी देवी मानसिक रुप से परेशान थी। और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि वृद्धा ने तनाव में फांसी लगाई हो, अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें