फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंची वृद्धा, पेट्रोल डालकर किया आग लगाने का प्रयास, सिपाही ने बचाया

Sat, 16 Mar 2024 03:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद बुजुर्ग महिला ने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिपाही ने आनन फानन वृद्धा को बचाया।
विज्ञापन
वृद्धा को सिपाही ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाने के गांव पिपरगांव निवासी वृद्धा शनिवार दोपहर सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंची। एसडीएम से वार्ता के बाद सभागार के बाहर गैलरी में शाल के अंदर छिपाई गईं पेट्रोल से भरी बोलत उडे़ल ली।

विज्ञापन

वहीं, खडे एडीएम के गार्ड प्रवेश कुमार ने महिला के हाथ से बोतल छीन ली और आग लगाने से बचाया। इसके बाद तहसीलदार, एसडीएम, सीओ आदि महिला से वार्ता की। उसने बताया कि गांव में बैनामा की जमीन पर ग्राम प्रधान जबरन सड़क बनाना चाहता है।  शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें