घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने वृद्धा के सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। बता दें कि वृद्धा हत्या के मामले में जेल में बंद नाती की पैरवी कर रही थी। इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई। मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से पूछताछ की। फील्ड यूनिट टीम ने मौके से खून का नमूना व अन्य साक्ष्य संकलित किए।
राजपुर कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रहने वाले कैलाश विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह बाजार गया था। छोटा भाई विकास औरैया गया था। जबकि घर में पत्नी रमा और मां कमला देवी (75) थीं। पत्नी घर के बाहर सफाई कर रही थी। मौका पाकर रिश्तेदार सुनील विश्नोई पत्नी रीना के साथ घर में घुस गया। उसने घर में नहा रही मां के सिर में लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।