फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल टिकट लेकर शताब्दी में चढ़ा बुजुर्ग, जाना था आगरा इटावा में उतारा, 2500 रुपये जुर्माना

Sun, 07 Jul 2019 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शताब्दी
विज्ञापन

इटावा में शताब्दी एक्सप्रेस में टिकट होने के बावजूद बुजुर्ग रामअवध दास को उनकी वेशभूषा देख ट्रेन में न चढ़ने देने पर हुई कार्रवाई के बाद रेलवे रनिंग स्टाफ डरा हुआ है। यही वजह थी कि लखनऊ से नई दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में एक जनरल टिकट लेकर बुजुर्ग यात्री टीटीई को धकियाते हुए कोच में चढ़ गया।

विज्ञापन


टीटीई को शक होने के बावजूद भी वह उन्हें कोच में चढ़ने से रोक नहीं सके और बुजुर्ग खाली सीट पर जाकर बैठ गए। शाम को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गाजीपुर जिले के वाजिदपुर के रहने वाले सिंहासन यादव जनरल टिकट लेेकर स्वर्ण शताब्दी के सी-8 कोच में चढ़ गए।

सीआईटी (टीटीई) राजाराम मीणा ने उनसे टिकट पूछा तो बोले हां रिजर्वेशन है और गेट से उन्हें धक्का देते हुए जाकर सीट पर बैठ गए। जब ट्रेन चल दी और उनसे टिकट पूछा गया तो आगरा तक का जनरल टिकट दिखाने लगे।
विज्ञापन


इस पर उन्हें बताया गया कि न तो यह ट्रेन आगरा जाती है और उनका टिकट भी गलत है। फिलहाल उनका जुर्माना सहित 2500 रुपये का चालान काटा गया। जुर्माने के रुपये न होने से रनिंग स्टाफ ने उन्हें इटावा स्टेशन पर आरपीएफ के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें