बुधवार सुबह गोविंदापुर गांव स्थित बनारसी तीर्थ स्थल के सामने बने तालाब में तीर्थ स्थल पर रहने संतों को एक शव उतराता दिखा। पुलिस मौके पर पहुंची और गुमशुदगी दर्ज होने से परिजनों को सूचना दी। बेटे रामजी जोशी ने उनकी शिनाख्त की।
मौत की सूचना पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी विद्यावती, बेटी अनामिका व अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि तालाब में शव मिला है। परिजनों का कोई आरोप नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।