फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशतः शराब पीकर गिरा बुजुर्ग और कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला 

Tue, 07 Aug 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एसपी बोले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा कि जीवित रहते या मौत के बाद हुआ हमला
विज्ञापन

यूपी के महोबा जिले में आवारा कुत्तों की दहशत फैली हुई है। इसकी वजह है कुत्तों द्वारा वृद्ध को नोच-नोच कर मार डालने की घटना। शहर के न्यारियनपुरा मोहल्ला निवासी शोभराज उर्फ शुभ्भी (60) पुत्र बब्बू श्रीवास देर शाम को अपने घर से निकलकर तालाब की तरफ चला गया। वहां अधिक शराब पीने के कारण अचेत होकर तालाब के पास पड़ा रहा।

 

तभी कुछ कुत्ते उस पर टूट पड़े और नोच-नोचकर लहूलुहान कर दिया। रात करीब 10:30 बजे वहां से गुजरे कुछ लोगों ने कुत्तों को भगाया और घायल वृद्ध के परिजनों को सूचना दी। परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। वृद्ध खून से लथपथ पड़ा था। 

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुत्तों के हमले से वृद्ध की मौत का पहला मामला

डेमो पिक
कुछ देर बाद वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची का कहना है कि कुत्तों के हमले से वृद्ध की मौत का पहला मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि वृद्ध को पहले कुत्तों ने नोच डाला या मौत के बाद नोचा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें