फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, भाई की हालत गंभीर, परिजन बार-बार बदल रहे बयान

Thu, 01 Apr 2021 02:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में गुरुवार सुबह मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना के पीछे अधिक शराब पीने की कहानी होने की भी क्षेत्र में खासी चर्चा है। पर इस बात पर न तो पुलिस कुछ बोल रही है और न ही परिजन इसे स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला खरा निवासी महाराज सिंह (75) की शादी नहीं हुई थी। वह अपने छोटे भाई झब्बू सिंह (70) के साथ रहते थे। मंगलवार को दोनों भाइयों की अचानक हालत बिगड़ गई थी। इस पर उन्हें स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया था। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

वहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह महाराज सिंह की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। उसके भतीजे कुलदीप ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को किसी ने घेर में मृत पड़े होने की जानकारी दी तो किसी ने गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने की बात कही।
विज्ञापन


परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। इस बीच जानकारी मिलने पर एसडीएम नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की। संदीप ने बताया कि महाराज सिंह व झब्बू सिंह दमा के मरीज थे। इसके चलते ही दोनों की दो दिन पूर्व हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने मामला संदिग्ध मान शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें