फर्रुखाबाद में खड़ी चढ़ाई पर जा रहे एक टैम्पो चालक ने एक वृद्ध की जिंदगी को लील लिया। वृद्ध की मौत मौत के अलावा इस सड़क हादसे में उसके कई अन्य साथी भी घायल हो गए। सभी पांचाल घाट से गंगा स्नान के बाद घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मरने वाले शख्स की पहचान गणेश (72) के रूप की गई। वह सीतापुर जिले के थाना तंबूर गऊ में मक्खू बीहड़ का रहने वाला था। जानकारी मिली है गणेश व उसके साथी मिलकर मथुरा दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त वे पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने के लिए रुके। स्नान करने के बाद सभी ने घर का रुख किया।
बातें करते हुए सभी सड़क किनारे चल रहे थे कि तभी उनके करीब से एक आलू लदा टैम्पो गुजरा। अधिक वजन होने के चलते टैम्पो चढ़ाई पर अनियंत्रित हो गया और वापस आने लगा। इसी दौरान गणेश व उसके साथी टैम्पो की चपेट में आ गए। काफी देर तक गणेश उपचार के अभाव में तड़पता रहा। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया।