फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से वृद्धा की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। हिसावां गांव में करंट की चपेट में आने से वृद्धा झुलस गई। अस्पताल ले जाने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम न कराकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलपुर थाने के हिसावां गांव में रहने वाले इस्लाम ने बताया कि पत्नी नूरबानो (65) गुरुवार सुबह शौच के लिए घर में बने शौचालय में गई थी। वहां बल्ब को जलाने के लिए विद्युत बोर्ड में लगे स्विच को ऑन करने के दौरान वह करंट की चपेट में आने से वह झुलस गई।
अस्पताल ले जाने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर महिला के शव को दफना दिया। चौकी प्रभारी संदलपुर रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें