फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर लगने से खिसियाई भैंस, फिर वृद्ध को यूं उठा-उठा कर पटका, मौत

Thu, 27 Jul 2017 08:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
भैंस को भी गुस्सा आता है। इस वाकये से ये स्पष्ट हो गया। भैंस को एक बाइक वाले ने टक्कर मार दी फिर तो भैंस का ऐसा गुस्सा देखने को मिला कि...  
विज्ञापन

डेमो
खिसियाई भैंस ने बाइक सवार वृद्ध को सींगों से मार डाला। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। किसी तरह उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
   

डेमो
घटना यूपी के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र की है। मंगलवार को जामूं गांव के राजाराम (60) पुत्र परसन अपने नाती लवकुश (22) पुत्र मुंजीत सिंह के साथ बाइक से इटर्रा गांव जा रहे थे। साथ में उनके भतीजे नाती (55) पुत्र चुन्ना भी थे। इटर्रा से पहले कछिया पुरवा के पास बाइक सड़क पर जा रही भैंस से टकरा गई। इस पर तीनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। इसी बीच टक्कर लगने से खिसियाई भैंस हमलावर हो गई। उसने राजाराम पर हमला कर दिया।    
विज्ञापन

डेमो
सींगों से कई बार उछालकर जमीन पर पटका। राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। लवकुश और नाती ने किसी तरह भागकर जान बचाई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजाराम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल लवकुश के पिता मुंजीत ने बताया कि राजाराम पेशे से किसान थे। उनके नाम 12 बीघा जमीन है। वे इटर्रा गांव अपनी पुत्री संगीता से मिलने जा रहे थे। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें