फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: ओवरब्रिज से लटक कर वृद्ध फांसी पर झूला, ग्रामीण बोले घर में नहीं था कुछ खाने को

Sat, 18 Jul 2020 07:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बांदा के पुराने ओवरब्रिज से गायत्री नगर निवासी नंद किशोर विश्वकर्मा (70) ने शनिवार को सुबह सात बजे लुंगी से फंदा लगाकर पुल की रेलिंग में झूल गया। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जेब से मिले आधार कार्ड से वृद्ध की शिनाख्त की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के नाती राजबहादुर ने बताया कि बाबा नंदकिशोर काफी दिनों से बीमार थे। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि घर में खाने आदि चीजों की जरूरत पूरी न होने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें