फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वृद्धा हत्याकांड का आरोपित केबल कर्मी फरार, शरीर पर मिले छह घाव

Wed, 02 Feb 2022 04:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

वृद्धा के शरीर पर छह घातक वार किए गए थे। क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में लगाई गई है। लाठी मोहाल में घर में घुसकर सुमन की हत्या कर दी गई थी। दोपहर बाद जब उनके पति सत्यनारायण घर पहुंचे थे तब इसकी जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाठी मोहाल में सोमवार को घर में घुसकर की गई सुमन गौड़ (60) की हत्या के मामले में शक के दायरे में आए केबल कर्मी बउआ उर्फ सुनील कश्यप का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से गोदकर हत्या की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


वृद्धा के शरीर पर छह घातक वार किए गए थे। क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में लगाई गई है। लाठी मोहाल में घर में घुसकर सुमन की हत्या कर दी गई थी। दोपहर बाद जब उनके पति सत्यनारायण घर पहुंचे थे तब इसकी जानकारी हुई थी। वारदात के वक्त वह घर पर अकेली थीं।

विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि अलग-अलग तीन टीमें केस को सुलझाने में जुटी हैं। परिजनों ने केबिल कर्मी बउआ उर्फ सुनील कश्यप पर शक जताया है। उसकी तलाश की जा रही है।

तो पीछे के रास्ते से आए हत्यारे 

वारदात से पहले सुमन की ननद कांता देवी वहीं मौजूद थीं। एक गली में लगे सीसीटीवी से स्पष्ट हुआ कि कांता देवी की मौजूदगी के दौरान ही सुनील वहां आया था। उसके बाद वह 11:48 बजे पर सुमन के घर से चला गया।

इसके बाद 11:52 बजे कांता भी वहां से चली गईं। इसके बाद घर में दाखिल होते कोई नहीं दिखाई दिया। दरअसल सुमन के घर जाने की एक दूसरी गली भी है, जिसमें सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। आशंका है कि इसी गली से हत्यारे आए और हत्या कर फरार हो गए। इस बिंदु पर तफ्तीश जारी है।

दो दिन पहले घर पहुंचा था सुनील 

पुलिस के मुताबिक सुनील लाठी मोहाल में ही रहता है। केबिल के काम के सिलसिले में कई बार सुमन के घर जा चुका था। करीब 25 दिन पहले चैनल नहीं आ रहे थे तब सुनील से शिकायत की गई थी। मगर उसी दौरान टीवी खराब हो गया था। दो दिन पहले ही टीवी बनवाया गया, जिसके बाद सुनील चैनल ठीक करने आया था। कुछ देर रुका था और फिर चला गया था। 

गले, सीने और चेहरे पर किए वार

पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुमन के गले, सीने और चेहरे पर धारदार हथियार से छह वार किए गए थे। अधिक खून बहने से सुमन की मौत हुई थी। इसके पहले हत्यारे ने गला दबाकर भी मारने का प्रयास किया था। डॉक्टरों ने बिसरा भी सुरक्षित किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें