फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हवा में उड़ने लगे 1000 और 500 के नोट, एक ने तो हद ही कर दी..जाने पूरा मामला

Thu, 31 Jan 2019 01:52 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1000 और 500 के नोट दिखाता युवक
विज्ञापन

8 नवंबर 2016 रात 8 बजे का समय भारत के इतिहास में शायद ही कोई भूल पाए क्योंकि यह वो दिन था जब प्रधानमंत्री मोदी ने खुद नोटबंदी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि आज रात 12 बजे से 1000 और 500 के पुराने नोट नहीं चलेंगे। पुराने नोट चलना तो बंद हो गए पर जगह जगह इनके मिलने का सिलसिला जारी है। कानपुर के संजय वन के पास भी गुरुवार की सुबह कुछ ऐसा ही हुआ जब वहां नोट मिलने से हड़कंप मच गया।  

विज्ञापन


किदवई नगर के संजय वन में हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग मार्निंग वाॅक के लिए आते हैं। गुरुवार को भी वो लोग आए। अचानक से उनकी नजर झाड़ियों की ओर गई जहां 1000 और 500 के नोट भरे पड़े थे। लोगों ने जैसे ही नोट देखे वहां चीख पुकार मच गई। लोगों में नोटों को इकठ्ठा करने की होड़ मच गई। जो जितने नोट भर पाया जहां भर पाया वहां भर लिए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का बता रहा है कि वो 1000 रुपये के कई नोट ले आया है। हालांकि ये नोट पुराने हैं जो अब पूरी तरह से चलन से बाहर हो चुके हैं।  इतनी मात्रा में नोट पड़े होने से लोगों में चर्चा रही कि किसी का काला धन था। जिसने डर के कारण रुपये यहां फेंक दिए होंगे।
विज्ञापन


किदवईनगर निवासी राजू ने बताया कि संजय वन में काफी नोट मिले। सभी लोग रुपये लूटने में जुटे थे। उसने भी करीब 35 हजार रुपये के नोट उठा लिये। किदवईनगर इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें