कानपुर के अनवरगंज कुलीबाजार में सोमवार सुबह जर्जर तीन मंजिला इमारत की छत का एक हिस्सा ढह गया। इससे दूसरी व पहली मंजिल की छत भी ढह गई। मलबे में दबकर एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कुलीबाजार स्थित जैन इमारत की तीसरी मंजिल पर आशा तिवारी (62) परिवार के साथ रहती थीं। सुबह करीब सात बजे उनकी बेटी राधा स्कूल में पढ़ाने चली गई। छोटी बेटी रक्षा मंदिर गई थी। इमारत की दूसरी मंजिल पर उनका बेटा मानस कुछ काम कर रहा था। मानस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े नौ बजे मां आशा नहाने के बाद स्टोर रूम में कपड़े लेने गई थीं। तभी स्टोर के ऊपर छत का हिस्सा भरभराकर गिर गया।