फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़कों पर वाहन चालकों की अराजकता, हो रहे हादसे

Sat, 03 Aug 2024 04:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बा में ओवर ब्रिज के नीचे से लेकर औरैया रोड, रूरा रोड और माती मुख्यालय रोड पर ऑटो और अन्य सवारी वाहनों की अराजकता है। वाहनों के बेतरतीब ढंग से सड़कों पर खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है। हाईवे की सर्विस रोड पर ऑटो खड़े होने, अवैध तरह से स्टैंड संचालित होने अक्सर हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह वाहनों की अराजकता से ही हादसे में एक छात्रा की जान चली गई।
विज्ञापन

अकबरपुर का ओवरब्रिज चौराहा भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां पर कानपुर, औरैया, इटावा, पुखरायां के साथ रूरा जाने के लिए वाहन मिलते हैं। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक स्कूल व दफ्तार आने जाने वालों की वजह से काफी भीड़ रहती है। इसी समय ऑटो चालकों की चौतरफा भरमार रहती है। जहां चाहते हैं वाहन खड़ा कर सवारियां भरने लगते हैं। इससे अक्सर जाम लगता है। जबकि सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ होमगार्ड, पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं। इसके बाद भी मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। वहीं भारी वाहनों के गुजरने में परेशानी होती है।
शुक्रवार सुबह ओवरब्रिज के नीचे कई वाहनों की कतार होने की वजह से ही एक डंपर ने छात्रा को कुचल दिया। हादसे में उसकी जान चली गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस की अनदेखी व वाहन चालकों की अराजकता को लेकर सवाल उठाए। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी रही। इधर हादसे के बाद पुलिस सख्त दिखी वाहनों को लाठियां पटक कर इधर उधर खदेड़ा. मगर दोपहर बाद हालात फिर पहले जैसे नजर आए। स्थानीय लोगों ने कानपुर आने व जाने वाली सर्विस रोड के साथ माती, रूरा रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़े हो रहे ऑटो व अन्य सवारी वाहन हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


..................बोले जिम्मेदार...
अकबरपुर में टेलीफोन एक्सचेंज के पास बस स्टैंड का निर्माण चल रहा है। इसके बनने के बाद ऑटो, बस वहीं पर खड़े कराए जाएंगे। स्थाई स्टैंड का संचालन भी यहीं से होगा।- प्रदीप पांडेय, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें