फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी टकराने से 26 मिनट खड़ी ओखा-बनारस एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर खम्हैला फाटक के पास अप की ओखा बनारस एक्सप्रेस के इंजन से मवेशी टकरा गया। जिससे मवेशी के मांस के लोथड़े इंजन व बोगी में फंस गए। इस कारण ट्रेन करीब 26 मिनट तक ट्रेन झींझक स्टेशन पर खड़ी रही। रेल कर्मियो ने ट्रेन के इंजन से मांस के लोथड़े हटाए। जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार जा रही ओखा बनारस एक्सप्रेस खम्हैला फाटक के पास पहुंची। तभी खंभा नंबर 1077-11 के सामने 07:35 बजे उसके इंजन से एक मवेशी टकरा गया। जिससे मांस के लोथड़े इंजन व बोगी में फंस गए। पहियों से चिंगारी निकलने लगी।
खतरे को भांपकर चालक ने ट्रेन को झींझक स्टेशन पर 07:40 बजे रोक लिया। रेल कर्मियों ने ट्रेन के इंजन व बोगी में फंसे मांस के लोथड़े हटाए। जिसके बाद 08:06 बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि इंजन में मवेशी टकराने के कारण ट्रेन करीब 26 मिनट तक झींझक स्टेशन पर खड़ी रही थी। बोगी में फंसे मांस के लोथड़ों को कर्मियों ने हटाया। जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें