फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अरे भइया’... ये जनाब तो कानपुर के विराट कोहली हैं

Thu, 29 Sep 2016 11:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विराट कोहली के हमशक्ल कानपुर के गौरव नारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत के 500वें टेस्ट मैच के दौरान शहर के गौरव नारंग भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के हमशक्ल के रूप में चर्चा में आए हैं। मैच के दौरान कई बार दर्शक और पुलिसकर्मी धोखा खा गए और उनसे आटोग्राफ मांगने लगे। उन्होंने सभी के साथ फोटो खिंचवाई और आटोग्राफ भी दिए। यह बात गौरव नारंग ने मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय फजलगंज में साझा की।
विज्ञापन

स्वरूप नगर निवासी गौरव माउथ फ्रेशनर का व्यापार करते हैं। गौरव बोले, पिछले साल ग्रीनपार्क में भारत और दक्षिण अफ्रीका के वनडे मैच के दौरान दोस्तों ने मुझे विराट कोहली कहकर पुकारा। तब अपना चेहरा शीशे पर देखा। इसके बाद सैलून में जाकर विराट के जैसी हेयर स्टाइल कराई और होटल लैंडमार्क पहुंच गया। वहां पर लिफ्ट में होटलकर्मी ने मुझसे विराट कहकर हाथ मिलाया और आटोग्राफ लिया। फिर तो पूछो मत जिधर से गुजरा उधर ही लोग मुझे विराट समझने लगे। क्रिकेट को पसंदीदा खेल बताने वाले गौरव ने बताया कि इस बार टेस्ट मैच में विराट को करीब से देखा था। विराट को टी शर्ट देना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें