फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की नहीं सुनते अधिकारी, निरीक्षण का दिन हुआ तय तो मची विभागों में खलबली

Sat, 08 Jun 2019 05:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में मुख्यमंत्री की 16 जून से मंडलीय समीक्षा बैठक और निरीक्षण को लेकर प्रशासन में तेजी आई है। मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने शुक्रवार को मंडलीय समीक्षा बैठक की लेकिन इसमें फिर पुरानी बातें ही उठीं।
विज्ञापन


इससे पहले भी कमिश्नर निर्माणाधीन सड़के समय से पूरी करने, सीवर लाइन डालने में तेजी लाने, नाले-नालियों की सफाई 30 जून तक पूरी करने की बातें कह चुके हैं। यह बातें सिर्फ बैठक तक ही सीमित रहती हैं, हकीकत में अफसर इन पर अमल ही नहीं करते।

 

कैंप कार्यालय में हुई बैठक में मंडलायुक्त ने पनका में 20 एमएलडी के एसटीपी का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। कहा कि पौधरोपण और प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य समय से पूरा हो। फर्रुखाबाद में एसटीपी और बड़े नालों का निर्माण जल्द पूरा करें।

बैठक में उप श्रमायुक्त के न आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत समेत अन्य जिलों के डीएम और मुख्य विकास अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़कों का काम जल्द हो पूरा

कल्याणपुर क्रासिंग-पनकी रोड की छह किलोमीटर सड़क चार साल में नहीं बनी है। विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग, पेड़ों की कटान में विभागीय तालमेल के अभाव से जून में भी काम पूरा होने की स्थिति नहीं दिखती।
 
इंद्रानगर और आसपास के क्षेत्रों में डाली जा रही सीवर लाइन का काम कई दिनों से पाइप न होने से रुका है। पूरी सड़क खुदी पड़ी है। यह काम तय समय से कई माह देरी से चल रहा है।

नाले-नालियों की सफाई 30 जून तक कराई जाए पूरी

अभी सभी क्षेत्रों में सिल्ट सफाई का काम शुरू भी नहीं हुआ है। सफाई के बाद सिल्ट नालों के किनारे ही लगाई जा रही है। शास्त्री नगर केस्को सब स्टेशन के सामने यह स्थिति देखी जा सकती है।

कान्हा गोशाला का काम पूरा होने में अभी कम से कम तीन-चार महीने लग सकते हैं। गोशालाओं के निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा। जिलाधिकारी ने एक गोशाला निर्माण में गड़बड़ी पकड़ी थी। 
 

शहरियों को जाम से दिलाई जाए मुक्ति

आईटीएमएस ठीक से काम नहीं कर रहा। कई स्थानों पर सिग्नल भी खराब हो गए हैं। ज्यादातर इलाकों में जाम लगता है । यह बात पहले भी कई बार कही जा चुकी है। अभी तक अमल नहीं हुआ।
 
प्रतिबंधित वीआईपी रोड पर भी ई-रिक्शा चलते देखे जा सकते हैं। इनकी अराजकता भी जाम का कारण है। महाराजपुर, बिठूर, चौबेपुर, नर्वल में जमकर अवैध खनन चल रहा है। ट्रांसगंगा सिटी के आसपास मौरंग का भंडारण हो रहा है।
विज्ञापन

30 जून तक सफाई व्यवस्था करें ठीक

शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं। कूड़ा ढोने वाले ट्रक सड़क पर कचरा गिराते निकलते हैं। इससे गंदगी फैलती है। राहगीरों को भी दिक्कत होती है। 
 
बाराबंकी में शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग ने कच्ची शराब और लहन बरामदगी तो कई स्थानों पर दिखाई, लेकिन गिरफ्तारी एक ही हुई। अभियान की औपचारिकता ही निभाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें