फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महाकुंभ में सेवाएं देने वाले अधिकारी, कर्मी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यात्रीजन कल्याण समिति की एक बैठक रविवार को किदवईनगर स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। इसमें तय किया गया कि तीन जून को सभी पदाधिकारी व सदस्य सेंट्रल स्टेशन पर महाकुंभ में सेवाएं देने वाले रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


जिन्होंने महाकुंभ में अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा, सात जून को भीमसेनी एकादशी पर बारादेवी चौराहा पर शरबत वितरण और 10 जून को जेष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगल पर केंद्रीय कार्यालय में भंडारा लगाने का निश्चय किया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय एडवोकेट ने की। इस दौरान प्रदेश सचिव मंजू पांडेय, संरक्षक विकास अग्रवाल, रामानुज तिवारी, शेषनारायण मिश्रा, छंगा पांडेय, अंजुला अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें