कानपुर। ओईएफ मजदूर संघ कानपुर के बैनर तले ओईएफ कर्मियों ने बुधवार को फैक्टरी गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें न्यायालय ओर से आदेश के बाद भी अब तक एरियर भुगतान न होने पर रोष जताया।
भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के संयुक्त मंत्री योगेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भुगतान के संबंध में कैट में मामला दायर किया गया था। इस पर न्यायालय ने आदेश भी जारी किया था। आदेश की अवमानना का भी वाद दाखिल हुआ। इसमें न्यायालय ने सीएमडी टीसीएल और टीसीएल हेडक्वार्टर को आदेश दिया कि निगमीकरण के पश्चात के ओटी एरियर का भुगतान पत्र जारी होने के 15 दिनों में कर दिया जाए। निगमीकरण के पूर्व का भुगतान रक्षा मंत्रालय से बजट आवंटन के उपरांत किया जाएगा।
बाद में मंत्रालय ने एरियर के लिए बजट का आवंटन कर दिया गया। इसके बाद भी आदेश का पालन नहीं किया गया है। मौके पर दीपक कुमार, मोहम्मद सलीम, दीपक कुमार, सुखदेव सिंह, दीपक शुक्ला, महेंद्र यादव, सीपी यादव, सूरज चौधरी, धीरेंद्र वर्मा, आलोक भट्ट आदि मौजूद रहे।