फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओईएफ ने तैयार की जवानों को बचाने के लिए हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट, ये है खासियत

Sun, 12 Aug 2018 02:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- ओईएफ ने तैयार की जैकेट, बीएसएफ के तीन लेवल परीक्षणों में उतरी खरी 
- 9.5 किलो है इस जैकेट का वजन
- 10 से 13 किलो तक की होती हैं बुलेट प्रूफ जैकेट
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर ओईएफ ने सेना के जवानों के लिए हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट तैयार की है।  मात्र 9.5 किलो ग्राम भार वाली इस जैकेट को मिश्र धातु निगम (मिथानी) से बनाया गया है। इसे परीक्षण के लिए बीएसएफ को दिया गया था। 
विज्ञापन

डेमो पिक
सूत्रों ने बताया कि पांच मार्च को ये जैकेट डीजी बीएसएफ को दी गई थी। इस दौरान इसका चार चरणों में परीक्षण होना था। इसमें सामने और पीछे के अलावा शरीर के नाजुक अंगों (जैसे ह्रदय, फेफड़े, किडनी आदि) को टारगेट करके मारी गई गोली पर परीक्षण किया जा चुका है। इन तीन में ये सफल रही है। अब सिर्फ साइड गार्ड का परीक्षण बाकी है। 
विज्ञापन

ऐसे बनाई गई

डेमो पिक
ऐसे बनाई गई
जैकेट में तीन स्तर पर सॉफ्ट और हार्ड आर्म प्लेटें लगाई गई है। ये शरीर के अंगों (ह्रदय, फेफड़े आदि) को अधिक सुरक्षित रखते हैं। इसमें कार्बन नैनोटेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। इससे इसका भार 9.5 किलो हो गया है।

आमतौर पर पूरी बुलेट प्रूफ जैकेट का भार 10-13 किलो से अधिक होता है। दावा किया गया है कि इस जैकेट को कारबाइन, एके 47 और एके 56 की गोली भी नहीं भेद पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें