फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीरंदाजी में ओईएफ इंटर कॉलेज चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 69वीं जनपद स्तरीय (यूपी बोर्ड) तीरंदाजी प्रतियोगिता बुधवार को फूलबाग स्थित ओईएफ इंटर कॉलेज में हुई। इसमें 10 विद्यालयों के 88 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ओईएफ इंटर कॉलेज, फूलबाग चैंपियन बना। दूसरे नंबर पर एनएलके स्कूल और जीजीआईसी इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ ओईएफ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मोहित दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड के अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग में हिस्सा लिया। संयोजक मोहित दुबे ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 17 से 19 अगस्त तक नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा, चंदौली (वाराणसी) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, बबीता यादव, वैभव गौर, अनुराग मिश्रा, एसके तिवारी, ललित यादव, नितिन गुप्ता, सतेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, साहिल गुप्ता, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें