फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मकनपुर में आपत्तिजनक फोटो वायरल, पीएसी तैनात

Mon, 07 Jun 2021 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आपत्तिजनक पोस्ट मकनपुर निवासी अरफाज आलम ने डाली थीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक को हिरासत में लिया गया है। इसके पहले 18 सितंबर को भी आपत्तिजनक टिप्पणी पर यहां बवाल हो चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्हौर में कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर कस्बे में एकबार फिर शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली फोटो वायरल कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


देर रात तक आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया से हटी नहीं थी। इंस्पेक्टर बिल्हौर अनूप कुमार निगम ने बताया कि रविवार को मकनपुर निवासी मुकुल पाल ने शिकायती पत्र में बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया हैं, जिसमें रविवार सुबह करीब पांच बजे एक फोटो पोस्ट की गई, जिसमें देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीर थीं।

आपत्तिजनक पोस्ट मकनपुर निवासी अरफाज आलम ने डाली थीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक को हिरासत में लिया गया है। इसके पहले 18 सितंबर को भी आपत्तिजनक टिप्पणी पर यहां बवाल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें