प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो और मैसेज पोस्ट करने के मामले में कानपुर के नजीराबाद थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता की तहरीर पर एक युवक पर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
इस मामले को लेकर साइबर सेल और क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई है। नजीराबाद इलाके में रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता ने नजीराबाद थाने में हंजला रहमान के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि आरोपी ने हंजला रहमान नाम से फेसबुक पर आईडी बनाई। इसके बाद फेसबुक पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों की फोटो लगाकर आपत्ति जनक मैसेज पोस्ट किए हैं। मैसेज में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग हुआ है। एसओ का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।