इटावा। सपा नेता ने चंबल पुल शुरू किए जाने की सुगबुगाहट पर आपत्ति जताई। सपा नेता उदयभान सिंह ने कहा कि चंबल नदी के पुल को भारी वाहनों के लिए खोलने का संकेत किसी बड़े हादसे को दावत देना लग रहा है। सपा नेता का कहना है कि पुल से भारी वाहनों की आवाजाही को चालू करने से पहले फुलप्रूफ इंतजाम कर लेने चाहिए, ताकि कोई अनहोनी न हो। एसडीएम विक्रम राघव ने बताया चंबल पुल को खोलने की तैयारी चल रही है। इससे पहले पुल पर कैमरे और गेट लगाए जाएंगे, ताकि ओवर लोड वाहन न चल सके। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया होने के बाद पुल खोलने का अंतिम निर्णय डीएम स्तर से लिया जाएगा। (संवाद)