फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हादसे में घायल सेवानिवृत्त एडीओ की मौत

Thu, 20 Jun 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 26::राजेश कुमार। स्रोत:परिजन
विज्ञापन



मंगलवार हाथरस जिले में हुआ था हादसा, मौके पर हुई थी पत्नी की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी


बकेवर। मेरठ से दवा लेकर लौट रहे कस्बा निवासी कृषि विभाग के रिटायर्ड एडीओ की कार हाथरस में सामने से आ रही कार से टकरा गई थी। कार सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं सैफई मेडिकल कॉलेज में मंगलवार देर रात सेवानिवृत्त एडीओ ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बा के अंबेडकर मेाहल्ला निवासी कृषि विभाग से रिटायर्ड एडीओ राजेश कुमार गौतम (63) पत्नी कमलेश कुमारी व पुत्र अंकित के साथ कार से मेरठ दवा लेने के लिए गए थे। मंगलवार वह हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे में पत्नी कमलेश कुमारी (58) की मौके पर ही मौत हो गई थी। राजेश कुमार गौतम व पुत्र अंकित सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां मंगलवार रात उपचार के दौरान घायल राजेश कुमार की भी मौत हो गई। सूचना पर अंबेडकर नगर मोहल्ले में शोक की लहर लहर दौड़ गई। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें