कानपुर। कौशलपुरी स्थित घर से काॅलेज गई नर्सिंग छात्रा लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 17 वर्षीय पुत्री कल्याणपुर स्थित निजी नर्सिंग कॉलेज के लिए फोटो फ्रेम लेकर निकली थी। आरोप है कि छात्रा कॉलेज पहुंची लेकिन उसके बाद उसका पता नहीं चला। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।