कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के लाल बंगला में पारिवारिक विवाद में चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल कर देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मुंबई के नालासोपारा वेस्ट निवासी रोशनलाल बीती आठ जून 2024 को रिश्तेदार के घर पत्नी व बेटे संग आए थे। इसकी जानकारी पाकर उनके परिवार का मुंबई के मीरा रोड निवासी ओमप्रकाश दुबे भी पहुंच गया था और रोशनलाल समेत उनके बेटे अनुराग व साहिल को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश को मुंबई से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।