फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म मामला: स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची, अस्पताल बंद कर भागे कर्मी

Tue, 05 Nov 2024 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची तो कर्मी अस्पताल बंद कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि अवैध अस्पताल बिना पंजीकरण चल रह था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर के निजी अस्पताल में नर्सिंग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच करने पहुंचे। एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश, डॉ. रमित रस्तोगी और डिप्टी सीएमओ डॉ. एससी यादव की टीम जब अस्पताल पहुंची तो उनके आने से पहले ही कर्मचारी अस्पताल में ताला लगाकर भाग निकले। वहां पर कोई मरीज नहीं मिला और अस्पताल में ताला बंद मिला।
विज्ञापन


डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि अस्पताल का पंजीकरण नहीं हुआ था और अस्पताल अवैध रूप से किराये के मकान में संचालित था। मकान के बाहर लगे अस्पताल के बोर्ड को हटवाकर मकान मालिक को कड़े निर्देश दिए गये हैं।
कहा गया है कि वे बिना जांच पड़ताल के ऐसे ही किसी को भी अस्पताल के लिए मकान किराये पर न दें। उन्होंने बताया कि दो साल पहले भी इसी भवन में एक अन्य अस्पताल अवैध रूप से संचालित मिला था, जिसे सील कर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें