फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीने पर चढ़कर स्टाफ ने दी सीपीआर... महिला की तोड़ दीं पसलियां, फिर नर्सिंग होम वालों ने किया घिनौना काम

Wed, 26 Nov 2025 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर के एक नर्सिंग होम में सीपीआर देते वक्त स्टाफ ने रोगी की पसलियां तोड़ दीं। रोगी की मौत हो गई। इसके बाद कन्नौज की रोगी को नर्सिंग होम से कार्डियोलॉजी के लिए रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मरीज की तोड़ दीं पसलियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर के कैलाशविहार स्थित एक नर्सिंग होम में मंगलवार को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देने में महिला रोगी की पसलियां तोड़ दीं गईं। इसके बाद नर्सिंग होम से रोगी को कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रोगी को दिल की धड़कन रुकने और सांस लेने में दिक्कत होने पर यह जीवन रक्षक प्रक्रिया अपनाई जाती है। कन्नौज के गुरसहायगंज की रहने वाली सुधा दुबे (60) की तबीयत खराब होने पर सोमवार रात परिजन कल्याणपुर के कैलाश विहार स्थित नर्सिंगहोम ले गए। 

मंगलवार सुबह रोगी की तबीयत बिगड़ी और सांस लेने में दिक्कत हुई तो नर्सिंगहोम में रोगी को सीपीआर दिया गया। इस पर हालत बिगड़ने के साथ ही सांस अटक गई। इसके बाद रोगी को कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 

एंबुलेंस से रोगी को लेकर परिजन पौने दो बजे कार्डियोलॉजी पहुंचे। यहां जांच में रोगी को ब्रेन डेड बताया गया। इसके साथ पसलियां टूटने की बात बताई। रोगी की बेटी पूजा दुबे और बेटे सुरजीत दुबे ने बताया कि नर्सिंग होम के एक स्टाफ ने सीने पर चढ़कर सीपीआर दी। 
विज्ञापन

इससे पसलियां टूट गईं और मौत हो गई। नर्सिंग होमवालों ने पहले ही कागज पर दस्तखत करा लिए थे। इसके अलावा बिना कुछ इलाज किए 21 हजार रुपये भी जमा करा लिए। परिजन शव लेकर घर चले गए। उनका कहना था कि इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से करेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें