फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना पंजीकरण के संचालित नर्सिंग होम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिना पंजीकरण के सालों से संचालित हो रहे क्लीनिक पर डिप्टी सीएमओ ने औचक छापेमारी की। यहां झोलाछाप के यहां इंजेक्शन, दवाएं, पैथालॉजी, एक्सरे, अल्ट्रासांउड आदि मिले लेकिन चिकित्सक व रेडियोलॉजिस्ट नहीं दिखाई दिए। कागज मांगने पर कोई पत्र नहीं दिखा सके। डिप्टी सीएमओ ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। दोबारा संचालित करने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लाॅक चकरनगर निवासी अमानीशरण त्रिपाठी ने सात दिसंबर को जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि क्षेत्र में एक नर्सिंग होम संचालित हो रहा है, जिसका पंजीकरण नहीं है। साथ ही उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई थी।
डीएम अवनीश ने सीएमओ को इसकी जांच करवाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ यतेंद्र राजपूत ने जब इसकी जांच की यहां बिना पंजीकरण के नर्सिंग होम संचालित मिला। यहां मरीजों को अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे समेत कई जांचें की जा रही थी जबकि यहां न तो कोई चिकित्सक मिला न मिला रेडियोलॉजिस्ट मिला। पूछने पर संचालक हनुमंत सिंह कोई उत्तर नहीं दे सका। डिप्टी सीएमओ ने इस पर नर्सिंग होम को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें