फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन के लिए छोटे उद्यमियों को नहीं घिसनी पड़ेंगी चप्पलें, ये है सबसे आसान तरीका

Fri, 28 Jul 2017 05:31 PM IST
अनस अनवर, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
लोन के लिए बैंक के चक्कर लगाते-लगाते छोटे उद्यमियों की चप्पल घिस जाती है लेकिन बैंकवालों का दिल नहीं पसीजता। इसी को ध्यान में रखकर कर्ज दिलाने के लिए एनएसआईसी ऑनलाइन वित्त सुविधा केंद्र बनाया गया है। ये ऑनलाइन सुविधा सभी कठिनाईयों को दूर कर देगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को यह बात कानपुर के जीटी रोड कोका-कोला स्थित कान्हा कॉन्टिनेंटल होटल में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) के कार्यकम के दौरान खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कही। उन्होंने इस मौके पर एनएसआईसी की ऑनलाइन वित्त सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के तहत एनएसआईसी केंद्र सरकार का ही उपक्रम है। यह ऑनलाइन वित्त सुविधा केंद्र में एनएसआईसी द्वारा शुरू किया गया आठवां केंद्र है जो कि विभिन्न बैंकों से एमएसएमई को ऑनलाइन पोर्टल www.nsicffconline.in के माध्यम से वित्तपोषण विकल्प प्रदान करेगा। इस मौके पर संजय शरीफ, राकेश केसरवानी, जावेद अहमद, विक्रम प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

पोर्टल से ऐसे मिलेगा फायदा

डेमो पिक
एनएसआईसी केवित्त निदेशक एके मित्तल ने बताया कि ऑनलाइन वित्त सुविधा वेब पोर्टल और विभिन्न बैंकों के पोर्टल्स के बीच वेबलिंक के माध्यम से तेजी से ऑनलाइन निर्णय लेने के लिए स्थापित किया गया है। लोन पाने केलिए सबसे पहले www.nsicffconline.in पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको अपने बेसिक डिटेल्स ऑनलाइन भरने होंगे। जैसे उद्योग आधार नंबर, पर्मानेन्ट अकाउंट नंबर, इंटरप्राइजेस का नाम, ईमेल आईडी, एड्रेस आदि कैटेगरीज को सबमिट करने केबाद आप आगे के प्रॉसेस में आ जाएंगे। फॉर्म जब भर जाएगा तो इसका एक रिकवरी मेल आपकी ईमेल आईडी पर भी आ जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद आपको आपके उद्योग  केलिए लोन दिया जाएगा।
 

स्व-रोजगार अपनाएं बेरोजगार, ये है सही तरीका 

मंत्री सत्यदेव पचौरी
मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि एनएसआईसी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का उद्देश्य बेरोजगार व्यक्तियों को उद्यमिता निर्माण में प्रशिक्षण देकर उनके लिए स्व-रोजगार के अवसर सृजित करना है जो विनिर्माण/सेवा क्षेत्रों में नए लघु कारोबार उद्यम स्थापित करना चाहते हैं अथवा रोजगार के अवसर प्राप्त करना चाहते हैं। इस प्रयोजन के लिए एनएसआईसी ने पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप मोड के अन्तर्गत देश के विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण-सह-इंक्यूबेशन केन्द्र स्थापित करने के इच्छुक प्राइवेट पार्टनरों साथ फ्रैंचाइजी बनाकर एक नई शुरूआत की है। एनएसआईसी देश में पब्लिक प्राइवेट-पार्टनरशिप मोड के अन्तर्गत अब तक  100  से अधिक  एनएसआईसी-प्रशिक्षण-सह-इंक्यूबेशन केन्द्र स्थापित कर चुका है।
 
विज्ञापन

ट्रेनिंग की सुविधा भी मिलेगी

डेमो पिक
एनएसआईसी नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था भी कर चुका है।  सह-इंक्यूबेशन केन्द्र उद्यम निर्माण के लिए कौशल प्राप्त करने हेतु नई पीढ़ी के उद्यमियों को अवसर प्रदान किए गए हैं। साथ ही उन्हें सफल लघु उद्यमी बनाने के लिए उनको प्रोत्साहित भी करते हैं। इन केन्द्रों पर कारोबार कौशल विकास, उपयुक्त प्रौद्यागिकी की पहचान, कार्यशील प्रोजेक्टों पर दस्तकारी अनुभव, प्रोजेक्ट/उत्पाद चयन, कारोबार के कॉमर्शियल पहलुओं सहित अवसर मार्ग-निर्देश जैसे व्यवसाय प्रचालनों के सभी क्षेत्रों में एक्सपोजर प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त, नए लघु कारोबार उद्यम लगाने के लिए जरूरी कम लागत वाली प्रौद्योगिकियों से कार्य होते हुए वही प्रदर्शित किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें