फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई 30 जून तक जमा करा सकेंगे पुराने नोट 

Tue, 03 Jan 2017 01:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-भारतीय नागरिकों के लिए 30 मार्च तक का है समय 
-कानपुर और लखनऊ के रिजर्व बैंक में नहीं मिलेगी सुविधा  
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में रह रहे अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए हजार व पांच सौ के नोट जमा करने का मौका 30 जून तक है। भारतीय नागरिक सिर्फ 31 मार्च तक ही पुराने नोट जमा कर सकेंगे। यह सुविधा रिजर्व बैंक के मुंबई, चेन्नई, कोलकाता व नागपुर आफिसों में ही उपलब्ध रहेगी। कानपुर और लखनऊ स्थित रिजर्व बैंक कार्यालयों को इस काम से दूर रखा गया है। 
विज्ञापन


भारतीय नागरिक की स्थिति में 31 मार्च तक सिर्फ उसी दशा में नोट बदलेंगे जब यह साबित होगा कि नोट जमा करने की तारीख 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक वह देश में नहीं था। भारतीय नागरिक की स्थिति में नोट जमा करने की कोई लिमिट नहीं होगी, जबकि अनिवासी भारतीय की स्थिति में फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा कानून) के तहत नोट जा होंगे।

करेंसी भारत लाने के लिए कस्टम विभाग की अनुमति भी जरूरी है। इसके अलावा कोई तीसरा शख्स (थर्ड पार्टी) किसी के नोट नहीं जमा कर सकेगा। इसके अलावा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में रह रहे अनिवासी भारतीयों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें