फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसोधित : आउटर पर रुके बिना सीधे प्लेटफार्म पर आएगी ट्रेनें

विज्ञापन
जाजमऊ क्षेत्र में ई-रिक्शा पर सवार लोग नियमों की उड़ाते धज्जियां।- - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। अब लंबी दूरी की ट्रेनें आउटर पर बिना रुके सीधे प्लेटफार्म पर आएंगी। इसके लिए पूर्व में निर्धारित किए गए प्लेटफार्म में परिवर्तन हो सकता है। यह व्यवस्था रेलवे की ओर से गर्मी और उमस को देखते हुए सोमवार से शुरू की गई है। पिछले कुछ दिनों से आउटर पर ट्रेनों के खड़े होने की शिकायतें आ रहीं थी। इसमें बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों की हालत बिगड़ने की समस्याओं का जिक्र था। रेलवे अधिकारियों ने साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनों को वरियता देने का निर्णय किया है, चाहे वह दूसरे मंडल की ही क्यों न हों।
विज्ञापन

हाल ही में भीमसेन रेलवे स्टेशन से एक यात्री को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की गई। जानकारी मिलते ही सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन के लिए प्लेटफार्म खाली कराया गया। इस कार्य में करीब 20 मिनट लग गए। ट्रेन आने पर कोच के पास डॉक्टर पहुंचे, लेकिन यात्री का निधन हो चुका था।


सेंट्रल से होकर पंजाब, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद समेत अन्य शहरों के लिए ट्रेनें आती और जाती हैं। सोमवार को मुंबई, पंजाब, कोलकाता की ट्रेनों को आउटर पर रोकने की जगह दूसरे प्लेटफार्म से रवाना किया गया।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कोई भी ट्रेन जैसे ही आउटर पर आएगी, उसे खाली प्लेटफार्म पर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित ट्रेन के निर्धारित प्लेटफार्म को बदलना पड़ेगा। पहले से ही अनाउंसमेंट कर यात्रियों को बदले हुए प्लेटफार्म की जानकारी दी जाएगी।


वर्जन
आउटर की जगह ट्रेनों को प्लेटफार्मों पर लाकर रोका जाएगा। बीमारी या गर्मी से परेशान यात्रियों को राहत मिलेगी। आउटर पर ट्रेनें रोकने से उन्हें इलाज मिलने में भी कई बार देरी हो जाती है। नई व्यवस्था ये समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन

- अवधेश कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक, कानपुर सेंट्रल

जाजमऊ क्षेत्र में ई-रिक्शा पर सवार लोग नियमों की उड़ाते धज्जियां।-- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें