भारत में बनी पहली स्वदेशी प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) पर हो रहे पथराव से प्रशासनिक अमला सकते में है। रविवार को सरसौल के पास सुबह-शाम हुई पत्थरबाजी के बाद अब आरपीएफ ट्रेन को अपनी निगरानी में गुजार रही है।
इसमें सिविल पुलिस, ग्राम प्रधानों के सहयोग से आरपीफ के कानपुर कार्यक्षेत्र में सुबह और शाम निगरानी की जा रही है। मंगलवार को भी ट्रेन-18 पर प्रयागराज के सूबेदारगंज और भरवारी के पास पत्थर चलाए गए।