फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में अब तीन लेयर वाली ओएमआर शीट, गड़बड़ी से बचने के लिए ये बदलाव भी हुए

Wed, 20 Mar 2019 04:39 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अब दो की जगह तीन लेयर वाली ओएमआर शीट मिलेगी। ओरिजनल कॉपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के पास रहेगी। एक कार्बन कॉपी कोषागार में जमा होगी और एक छात्र-छात्राएं अपने साथ ले जा सकेंगे। नई व्यवस्था इसी साल से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। इस बार प्रवेश परीक्षा 26 मई को होनी है। अभी तक ओएमआर आधारित इस परीक्षा में दो कॉपी होती थीं। ओरिजनल जमा हो जाती थी और कार्बन कॉपी अभ्यर्थी ले जाते थे।

परिषद के मुताबिक, कई बार अभ्यर्थी शिकायत करते हैं कि उनकी ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिससे नंबर कम मिले हैं। अब अगर इस तरह के आरोप लगेंगे तो कोषागार में सील बंद रखी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी से मिलान कराया जा सकेगा।

बता दें कानपुर सहित प्रदेश भर में करीब 800 राजकीय, एडेड एवं प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा होती है। प्राविधिक शिक्षा निदेशक आरसी राजपूत ने बताया कि नई व्यवस्था से छात्रों में प्रवेश परीक्षा को लेकर विश्वास बढ़ेगा। 
विज्ञापन

ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे प्रवेश पत्र
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब प्रवेश पत्र ई-मेल से भेजे जाएंगे। अभी तक प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करने की व्यवस्था है। आरसी राजपूत के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन फार्म पर दिए गए ई-मेल का वेरिफिकेशन हो गया है, उन सभी को एडमिट कार्ड ई-मेल पर भेजे जाएंगे।

पांच लाख से अधिक आवेदन आए, 31 तक मौका
पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए अभी तक करीब पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक से चार अप्रैल तक गलती सुधारने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें