फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब चोरों को भा रही हैं महंगी सब्जियां, हमीरपुर में दो कैरेट टमाटर समेत अन्य सब्जी चोरी, वीडियो भी वायरल

Thu, 27 Jul 2023 07:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Tomato Theft:  मुख्यालय के तहसील रोड स्थित दुकान से दो कैरेट टमाटर समेत 30 हजार की सब्जी चोरी हो गई। मामले में सब्जी विक्रेता ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, एक मजदूर ने ठिलिया में सब्जी ले जाने का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
जानकारी देता पीड़ित दुकानदार रहीश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब्जी में छाई महंगाई के चलते अब चोरों को सोने-चांदी के जेवरात के बजाय यह खूब भा रही है। ऐसा ही एक मामला हमीरपुर जिले में सामने आया। यहां तहसील रोड स्थित दुकान से चोर बुधवार रात दुकान के बगल में खड़ी हाथ वाली ठिलिया में दो कैरेट टमाटर (50 किलो) समेत करीब 30 हजार रुपये कीमत की सब्जी चोरी कर ले गए।

विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर देकर माल बरामद करा कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं एक मजदूर द्वारा घटना का वीडियो बनाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही इसका जल्द खुलासा करने का दावा किया है। घरों और दुकानों में जेवरात व नकदी चोरी की घटनाएं अक्सर सामने आती है।
गुरुवार को मुख्यालय के तहसील मोड स्थित सब्जी की दुकान में अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया। जहां से चोर बेखौफ होकर बुधवार रात दो कैरेट टमाटर समेत 30 हजार रुपये कीमत की सब्जी चोरी कर ले गया। घटना स्थल से एसपी ऑफिस चंद कदमों की दूरी पर है। ऐसे में यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है।

विज्ञापन

चोरों की पसंद बता चुटकियां ले रहे हैं लोग
लोग इसे सब्जी में छाई महंगाई को लेकर इसे चोरों की पसंद बता चुटकियां ले रहे है। वहीं कुछ लोग इसे पुलिस की उदासीनता बता लोगों की सुरक्षा से लेकर जोड़ रहे है। लोगों का मानना है कि बेखौफ चोर ने एसपी ऑफिस से चंद कदम दूरी पर घटना को अंजाम दे पुलिस को चुनौती दी है।

हाथ वाली ठिलिया और दुकान की सब्जियां हुईं चोरीं
नगर के बंगाली मोहाल निवासी पीड़ित दुकानदार रहीश आलम पुत्र अब्दुल हक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तहसील मोड़ पर सब्जी की दुकान चलाता है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह आया तो दुकान के बगल में रखी हाथ वाली ठिलिया और दुकान की सब्जियां नहीं थीं।



मजदूर ने दुकानदार समझ नहीं टोका

दुकान के अंदर से दो कैरेट टमाटर, 13 किलो अदरक, आठ किलो लहसुन, दो बोरा आलू, समेत करीब तीस हजार रुपये कीमत की सब्जी चोरी हो गई। जानकारी करने पर डाक बंगले के पास काम करने वाले मजदूर ने बताया कि रात में उसने दुकान से ठिलिया में लादकर सब्जी ले जाते लोगों को देखा लेकिन दुकानदार समझ नहीं टोका।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश जारी
लेकिन उसका वीडियो बना लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले में कोतवाल दुर्गविजय सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को सुराग पता लगाया जा रहा है। मामले में जल्द ही चोर को पकड़ घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें