फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर विवि में एक जैसा चैलेंज मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर विवि में चैलेंज मूल्यांकन को लेकर लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अब कुलाधिपति (राज्यपाल) ने इसमें बदलाव करने का फैसला लिया है। तय हुआ है कि सभी विवि में चैलेंज मूल्यांकन के एक से ही नियम लागू होंगे। बीते सप्ताह कुलाधिपति ने लखनऊ में प्रदेश के सभी विवि के कुलपतियोें के साथ बैठक कर यह निर्देश जारी किया। हालांकि नए नियम की जानकारी अभी तक राजभवन की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विवि में अगर छात्र के नंबर कम हैं तो उसके पास मूल्यांकन को चैलेंज करने का विकल्प होता है। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि का नियम यह है कि अगर छात्र के 15 से अधिक अंक हैं तो उसके नंबर बढ़ा दिए जाएंगे। लेकिन अगर 14 नंबर ही हैं तो उसके नंबर नहीं बढ़ते थे। इसको लेकर छात्रों में रोष था। अन्य विवि में भी अलग नियम थे।
चैलेंज मूल्यांकन में बदलाव को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी हुआ। इसकी शिकायतें राजभवन तक भी पहुंचीं तो कुलाधिपति ने बैठक कर सभी विवि में चैलेंज मूल्यांकन के लिए एक जैसे नियम बनाए जाएं। बैठक में शामिल सीएसजेएमयू की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि जल्द ही चैलेंज मूल्यांकन के नियमों में हुए बदलाव की जानकारी राजभवन की ओर से उपलब्ध करा दी जाएगी। निश्चित ही इससे छात्रों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें