फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब ट्रैफिक पुलिस की इजाजत के बाद बजेगा दूल्हे का बैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए शादी, बरात, जन्मदिन और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन से पहले ट्रैफिक पुलिस की इजाजत लेनी होगी। इसके बाद भी सड़क पर दूल्हे का बैंड बज सकेगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के साथ ही वाहनों की संख्या भी बतानी पड़ेगी। इसे लेकर शनिवार को ट्रैफिक पुलिस और मैरिज, पार्टी लॉन के मालिकों संग हुई बैठक में सहमति बनी है।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने मैरिज हॉल संचालकों को अपने मार्शल लगाने के निर्देश दिए। कहा सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा होने से रोका जाए। वाहन केवल निर्धारित पार्किंग में ही खड़े हों। उन्होंने बताया कि पुलिस को मेहमानों और वाहनों की संख्या की जानकारी देने की जिम्मेदारी मैरिज लॉन व बैंक्वेट हॉल संचालकों की रहेगी। काफी बड़ी बरात निकालने या वाहनों की अधिक संख्या रखने पर इसकी सूचना थाने में देनी पड़ेगी।
विज्ञापन



बैठक में जारी हुए निर्देश
- मैरिज व पार्टी लॉन संचालकों को बुकिंग की सूचना पहले से थाने में देनी होगी।
- कार्यक्रम में शामिल होने वाली भीड़ की अनुमानित संख्या ट्रैफिक पुलिस और थाने को देनी पड़ेगी।
- शादी, बरात, पार्टी व अन्य अवसरों पर आने वाले लोगों के वाहनों की अनुमानित संख्या बतानी होगी।
- मैरिज लॉन व बैंक्वेट हॉल संचालकों को एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि के लिए हर समय रास्ता रखना होगा।
- आसपास जाम लगने पर तुरंत ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें