फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिक्षकों को भी देना होगा संपत्ति का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को चल व अचल संपत्ति का ब्योरा देने के निर्देश दिए गए हैं। इसे विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कराया जाएगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस बाबत पत्र जारी किया है। ताकि शिक्षक समय से संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध करा दें। जिले में करीब छह हजार परिषदीय शिक्षक हैं। शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से हर पांच वर्ष में संपत्ति की स्थिति अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। अब शिक्षक अपनी संपत्ति का विवरण विभाग को उपलब्ध कराएंगे। इसमें चल व अचल दोनों तरह की संपत्तियों का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। शिक्षकों की तरफ से उपलब्ध कराए गए विवरण को विभाग के मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
जानकारों का मानना है कि विभाग में नौकरी करने के बाद अन्य श्रोतों से अवैध संपत्ति जुटाने वाले शिक्षकों पर गाज भी गिर सकती है। ऐसे शिक्षकों को चिह्नित किया जाएगा जो नौकरी के साथ अन्य व्यापार में भी व्यस्त रहते हैं और विभाग के कामों की अनदेखी करते हैं।
विज्ञापन

उनकी संपत्ति पर जब शासन की नजर रहेगी। उम्मीद है कि इससे वह नौकरी में ध्यान देंगे। इसके साथ ही विद्यालय से जुड़े किसी भी वित्तीय अनियमितता के मामले में शिक्षक का नाम शामिल पाए जाने पर उसकी संपत्ति से वसूली की कार्रवाई विभाग आसानी से करेगा।
हर पांच वर्ष में करना होगा अपडेट
अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिक्षक को नियुक्ति की तिथि से अब तक एकत्र की गई व पैतृक संपत्ति का विवरण अलग-अलग देना होगा। इसमें नियुक्ति के बाद प्रत्येक पांच वर्ष में कितनी संपत्ति बढ़ी इसका स्पष्ट उल्लेख करना होगा। साथ ही संपत्ति का विवरण देने में लापरवाही की गई तो शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। (संवाद)
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों की संपत्ति का विवरण जुटाने के लिए निर्देश दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ये विवरण जुटाकर मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराया जोगा। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - सुनील दत्त, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें