फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब खेलकूद में होने वाली इंजरी आम लोगों को भी हो रही

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खेलकूद के दौरान लगने वाली चोट से होने वाली लिगामेंट इंजरी अब घर में रहने वाले लोगों में भी बढ़ गई है। इसका कारण सन बाथ यानी धूप में कम निकलना है। इससे हड्डियां कमजोर हो रही हैं और एंटीरियट क्रूशिएट लिगामेंट (एसीएल) पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। इससे इंजरी के मामले बढ़ रहे हैं। यह जानकारी इंडियन ऑर्थोस्कोपी सोसाइटी व कानपुर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की ओर से स्वरूपनगर स्थित होटल में आयोजित संगोष्ठी में कोलकाता से आए डॉ. राजीव रमन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर घुटने में चोट लगे और फ्रैक्चर न हो तो लिगामेंट इंजरी कई बार एक्सरे से पता नहीं चलती है। इसके बावजूद दर्द अधिक हो तो ये 99 प्रतिशत लिगामेंट इंजरी है। इसकी जांच के लिए एमआरआई कराएं। उन्होंने कहा कि लोग थोड़ी देर धूप में रहें और सुबह टहलने जरूर जाएं।

पुणे से आए डॉ. पराग संचेती ने कहा कि एसीएल घुटने की स्थिरता के लिए जरूरी है। इसमें इंजरी हो जाने पर अब नई तकनीक आ गई। अब दूरबीन विधि से सर्जरी की जाती है जिसमें घुटना जाम होने का खतरा न के बराबर है। मदुरई से आए डॉ. केएन सुब्रमण्यम, वाराणसी से डॉ. विनय पांडेय, केजीएमयू लखनऊ से डॉ. आशीष, आगरा से डॉ. अरुण गुप्ता ने व्याख्यान दिया। यहां डॉ. चंदन कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. निर्भय सक्सेना, डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. एएस प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें