फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओ को हुक्काबार में परोसा जा रहा है नशा, हेडक्वार्टर रेस्टोरेंट के चार कर्मचारी भेजे गए जेल

Tue, 16 Jul 2019 12:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हुक्काबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के कई रेस्टोरेंट में फिर हुक्का बार संचालित होने की सूचनाएं आने लगी हैं। जिला प्रशासन के पास इस तरह की कई शिकायतें पहुंची हैं। प्रशासन ने तय किया है कि हुक्का बार युवाओं के लिए हानिकारक है, जिस रेस्टोरेंट पर इसे चलता हुआ पाया जाएगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए फिर से छापा की कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले प्रशासन की टीम ने दो रेस्टोरेंट में छापा मारकर रंगे हाथों हुक्का बार पकड़ा था। दोनों पर 80 हजार से अधिक का जुर्माना भी ठोंका गया। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने बताया कि इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी हो चुका है। छापा अभियान जारी रहेगा।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक में शहर में संचालित हुक्का बार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का फै सला लिया गया। अशोक नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रसपा के प्रदेश सचिव आशीष चौबे ने कहा कि कानपुर में खुलेआम हुक्का बार के नाम से चल रहे नशे के कारोबार से युवा पीढ़ी का भविष्य बिगड़ रहा है, इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं ग्वालटोली के हेडक्वार्टर रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस विदेशी शराब पिलाने के मामले में जिला आबकारी अधिकारी ने रेस्टोरेंट के चार कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। आबकारी विभाग व पुलिस अब रेस्टोरेंट मालिक पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। 

विश्व कप के फाइनल मैच के दौरान रविवार को रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से विदेशी शराब परोसी जा रही थी। पुलिस व जिला आबकारी अधिकारी अरविंद मौर्या के नेतृत्व में टीम ने वहां छापा मारा था। इस दौरान सात लीटर विदेशी शराब, बीयर की 15 बोतलें व बीयर की 41 केन बरामद हुई थीं।

ग्वालटोली पुलिस ने जिला आबकारी अधिकारी की तहरीर पर रेस्टोरेंट के कर्मचारी बर्रा निवासी आशीष, गोविंद नगर के सनी गौतम, उन्नाव के अवनीश मिश्रा व ग्वालटोली के रोहित कुमार पर एफआईआर दर्ज की। सोमवार को सभी को जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी। बरामद शराब व बीयर की बोतलें व केन के क्यूआर कोड जांच में गड़बड़ पाए गए हैं। कोड का मैच नहीं हो सका है। आबकारी पता कर रही है कि शराब कहां से खरीदी गई है। आशंका है कि कहीं मिलावटी शराब तो नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें